Aaj Ka Rashifal 14 December 2022: इन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन रहेगा बेहद भारी, करना होगा ये खास उपाय

Chhattisgarh Crimes
आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के अगली सुबह 5 बजकर 16 मिनट तक रवि योग रहेगा। वहीं अगली सुबह 5 बजकर 16 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

1. मेष राशि
आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। किसी नए काम की शुरुआत होगी। ऐसा भी हो सकता है कि कोई पुराना रुका काम फिर से शुरू हो जाए। ऑफिस में आपको कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको पूरा करने पर आने वाले दिनों में फायदा होगा। आज आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस-पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी, आज उनका खास ख्याल भी रखेंगे।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक-2

2. वृष राशि
आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। मैत्री संबंधों में प्रगति होगी। पड़ोसियों के साथ आपके बढ़िया संबंध रहेंगे। कामकाज में आस-पास के लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बनाने में सफल रहेंगे । आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आकस्मिक खर्च की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-4

3. मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज मौसम सेहत खराब कर सकता है इसलिए खाने पीने पर खास ख्याल रखें। आज पैसों के सम्बंध में उतार-चढ़ाव वाला दिन है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। सभी क्षेत्रों में लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजनेस या ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हुई भी हो सकती है। गुरुवार को चने की दाल का दान मंदिर में करना चाहिए आपको सुख सौभाग्य मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक-5

4. कर्क राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपको अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत महसूस होगी। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा । आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज का समय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। आज अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित कर समय का सदुपयोग करें। अपने बड़ों से अपेक्षित मार्गदर्शन या सहयोग न मिलने के कारण आर्थिक स्थितियों पर प्रभाव दिखेगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक-1
5. सिंह राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज कारोबार के विस्तार होने की भी संभावना है साथ ही व्यवसाय के विस्तार के लिए आपको नए उत्पाद बाजार में उतारने चाहिए, जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। नौकरी पेशे वालों की आय में वृद्धि, पदोन्नति जैसे सुसमाचार मिलेंगे। आज आपके आधे-अधूरे काम समय से पूरे हो जाएंगे। मित्र वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ मिलेगा। आज समाज में उपहार व सम्मान का लाभ मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक-7
6. कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। बड़े बुजुर्गों से संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको काफी प्रयास करना होगा व बुद्धिमानी से कार्य करना होगा कुछ विशेष मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु कार्य में वृद्धि होगी। ध्यान और अध्यात्मिक उन्नति के लिए आज का दिन अनुकूल है आपका रुझान अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने में लग सकता है। आज आप में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-9
7. तुला राशि
आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा बना रहेगा। नए कार्यों में लाभ रहेगा। घर के किसी सदस्य का शुभ मांगलिक कार्य निपटाने में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आपका अपमान हो सकता है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है। आप अपने भावनात्मक और व्यक्तिगत संबंधों पर संतुलन बनाए रखें। बोलते हुए सावधानी बरतें। आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है इसलिए आज मछलियों को दाना डालें आपको आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक-6
8. वृश्चिक राशि
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपका घरेलू जीवन संघर्षमय रहने के संकेत हैं। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने के आसार हैं। आपका जीवनसाथी अपनी समझदारी व कर्तव्य-निष्ठा से आपको पूरा सहयोग देगा। आप यदि विदेशी कंपनियों के साथ काम करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित क्रय- विक्रय हो सकता है। इसमे भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। आज आपको धन लाभ भी होगा पर थोड़ा धैर्य रखिए। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होगी, शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नदी में शाम को जलता हुआ दीप प्रवाहित करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक-3
9. धनु राशि
आज आपका दिन ख़ास होने वाला है। आज आपके जीवनसाथी से व्यवहार में नरमी रखे जिससे आपके दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। साथ ही आपसी सहयोग की भावना रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। रुके हुए कार्य में मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी जिससे आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। अविवाहितों के विवाह का योग बन रहा है। धन संबंधी मामलों एवं पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। विज्ञापन व लेखन संबंधी कार्यों में प्रखरता दिखाई देगी। जो लोग रुई या कपास का बिजनेस करते है उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ है।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
10. मकर राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में रुचि बढ़ती रहेगी। सांसारिक सुखों की सुविधाएं बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी को शामिल करना संभव हो तो ऐसा अवश्य करें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके लिए सामान्य रूप से शुभ है। आज जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते है। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे, आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक-5
11. कुंभ राशि

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लाया है। आज धन के लिहाज से अर्थात आर्थिक मामलों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यदि आप थोड़ी मेहनत के साथ करते हैं तो पैसों को लेकर आपको विशेष परेशानी नहीं होगी। आपकी सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आपकी नौकरी में आमदनी में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। जीवनसाथी, परिजन व मित्रों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत करेंगे। आज नेत्रहीनों की सहायता करने से आपको बिजनेस में फायदा होगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-3
12. मीन राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज धनार्जन के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग व्यवसाय में लगे हुए हैं वह सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने के मौके मिलेंगे। संतान को लेकर आपके दिमाग में जो चिंताएं थी, वे आज दूर होने वाली है। धार्मिक क्रियाकलाप व धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपको समाज में उच्च स्थान प्राप्त होगा और आपका मान बढ़ेगा। आज उच्च स्तर के विचार और साहित्य आदि के सुख से भी लाभान्वित होंगे जिससे आपकी बौद्धिक सम्पदा बढ़ेगी।

शुभ रंग- पिच
शुभ अंक-7