Aaj Ka Rashifal 26 June 2023: शिव जी की कृपा से इन 5 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, लगने वाली है बंपर लॉटरी

Chhattisgarh Crimes

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को प्रमोशन के चांसेस हैं। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के योग हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जातक किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। आपको अधिक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते से उलझने दूर होंगी। आप मिलजुल कर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस दौरान आप बाहर निकलते समय तेज धूप से अपना बचाव करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 9
वृष राशि

आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। आप आगे बढ़कर मधुरता बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे। व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आपको किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यापर की नई वेबसाइट बनवाने का मन बनायेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 9
मिथुन राशि

आज आपका दिन लाभदाई रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। नए लोगों से संपर्क जुड़ेंगे। जिससे आपके करियर में लाभ होने के योग हैं। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी बड़े से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपके खर्चे कम और बचत अच्छी रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 5
कर्क राशि

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान मिलेगा। जॉब चेंज करने की सोचेंगे। नौकरी में कहीं ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के व्यापार में ग्रोथ की प्रबल संभावना है। आपकी सभी योजनाएं कामयाब रहेंगी। आप इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर लेंगे। आपको सफलता मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाएंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पढ़ाई में आपकी संतान को सफलता मिलने के योग हैं। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 9
सिंह राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जिन लोगों कोपॉलिटिक्स में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु किन्हीं कारणों से थोड़ी समस्या हो सकती है। कुछ कार्यों में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप बोलते वक्त संयम रखें।

लकी रंग – क्रिम
लकी नंबर – 5
कन्या राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9
तुला राशि

आपका दिन सुखद रहेगा। आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कार्यों में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 9
वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल में काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे जातकों को उचित अवसर मिलेंगे। आप अपनी टीम के अच्छे लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आपके किसी स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान संतान की उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 8
धनु राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। कारोबारी जातकों को नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत है। आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। शोध करने वाले जो जातक विदेश जाकर काम करना चाहते हैं, उनके लिए उचित अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको कहीं से कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम को लीड करने का मौका मिलेग। इससे संबंधित यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4
मकर राशि

आज के दिन आपको इच्छित फल प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को नए आर्डर मिलेंगे, काम बढ़िया चलेगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी में मधुरता लाने की कोशिश करना चाहिए। परिवार में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन हो सकता है। लेकिन आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

लकी रंग – काला
लकी नंबर – 7
कुंभ राशि

आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन है। आपके कार्यों की कार्यस्थल पर सराहना होगी। आप किसी प्रकार के विवाद से दूर ही रहेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुझान दार्शनिक व्यक्तियों की ओर बढ़ेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित हेल्थ की जांच कराएं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढ़ने का योग है। सामाजिक कार्य को लेकर कुछ खर्च बढ़ने की संभावना है। आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 3
मीन राशि

आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सिनेमा जगत में काम कर रहे कुछ लोगों को अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका उत्साह बढ़ेगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी आवश्य बरतें। आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो, आपको किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आप कुछ समय के लिए नौकरी बदलने की इच्छा को टाल दें। किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 9