सुपेबेड़ा में प्रशासन ने पकड़ा अवैध धान

Chhattisgarh Crimes

देवभोग। जिले के अंतिम छोर पर ब्लॉक देवभोग में लंबे अरसे से धान के अवैध परिवहन हो रहे हैं, इसके रोकथाम को लेकर प्रशासन पुख्ता इंतजाम करती हैं, इसके बावजूद अवैध धान ओड़ीसा से लाने के लिए अनेक तरह से उपाय इसके जानकार लोग करते रहते हैं। इस क्षेत्र से ओड़ीसा लगा हुआ है, वर्तमान में चार दिनों बाद धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके पहले ही अवैध परिवहन का एक मामला सामने आ गया है। इससे तय है कि इसे रोकने के लिए प्रशासन को तगड़े इंतजाम करने होंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि दिवाली त्योहार के पूर्व अर्ली वैरायटी के धान की कटाई और मिजाई किसान कर चुके हैं, कारण कि यहां के किसान 60 दिनों की धान की फसल लेते हैं, कुछ इसी तरह के हालात ओड़ीसा क्षेत्र की भी है, अवैध परिवहन रोकथाम के लिए प्रशासन ने चेकपोस्ट बनाया है, लेकिन आने जाने के अनेक रास्ते होने के कारण प्रशासन को भी चुनौती का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने अभी धान खरीदी शुरू ही नहीं किया है, इसके पहले ही बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं, इसको देखते हुए धान खरीदी के पूर्व अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार सुपेबेड़ा में 181 बोरा,रात्रि गस्त के दौरान 60 बोरी धान जप्त किया गया है।ओडिसा राज्य की सीमा से लगे देवभोग विकासखंड में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर लगातार अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है । उन्होंने संबंधित अनुभाग अधिकारियों को टीम बनाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।

ज्ञात है कि जिले में भी धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 82 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी,
सभी केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जहां अवैध परिवहन की आशंका है ऐसे 28 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां सयुंक्त टीम मौजूद रहेगी।राजस्व, पुलिस एवम पंचायत विभाग द्वारा बीती रात ग्राम सुपेबेड़ा में अवैध रूप से धान भंडारण की जब्ती की गई एवं सील किया गया। यहाँ कुल 181 बोरे धान 3 जगहों में पाए गए।

इसी तरह गुरुवार को ही देवभोग अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक के निर्देश पर खाद्य व मंडी के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान अवैध धान परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक C.G.19 H 3114 पिकअप वाहन में 60 बोरी धान को जप्त किया गया। वाहन ओड़ीसा के सिंगझर से देवभोग केंटपदर लाया जा रहा था, जिसे सहायक खाद्य अधिकारी देवभोग, मंडी निरीक्षक रजनीकांत तिवारी के द्वारा जप्त कर थाना देवभोग के सुपुर्दगी में दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Crimes