जल्द हो सकती है निगम-मंडल के खाली पदों पर नियुक्ति

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम मंडल और आयोग में खाली पदों पर जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी हो सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नाम का ऐलान कभी भी हो सकता है।

बता दें कि, कांग्रेस सरकार बनने के बाद बड़ी संख्या में निगम, मंडल व आयोगों में नियुक्ति की जा चुकी है। हालांकि, अभी भी कई पद खाली हैं। इन पर नियुक्ति के संबंध में सीएम भूपेश बघेल और संगठन के नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। इस पर जल्द आदेश जारी किया जाना है।