भाजपा मंडल मैनपुर चुनाव प्रभारी पारस ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने गांव गांव कर रहे जनसंपर्क

विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए भाजपा की सरकार है जरूरी – पारस ठाकुर

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा मैनपुर मंडल के ग्राम जाडापदर, जिडार एवं तुहामेटा में मैनपुर मंडल चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा मंगलवार को जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया साथ ही आगामी 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमति रूपकुमारी चौधरी को भारी बहुमत के साथ जिताने अपील किया गया।

Chhattisgarh Crimes

इस दौरान मंडल चुनाव प्रभारी पारस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने जनघोषणा पत्र को मोदी की गारंटी-2024 नाम दिया है, क्योंकि मोदी की गारंटी की सभी वादे केंद्र की सरकार ने पूरे किए है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 रूपये हर माह मिल रहा है किसानो को बकाया बोनस दिया गया है। आवास का सपना साकार हुआ है इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए छत्तीसगढ के सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगी। श्री ठाकुर ने आगे कहा सबका साथ-सबका विकास के मूत्र मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है। हमारे लिए यह चुनाव किसी को हराने का नही, बल्कि विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए है।

अधिकांश देशवासियों को साथ लाने का है ये चुनाव अपने पिछले सभी चुनावों में मिली जीत की लकीर और अधिक बड़ा करने का है। इस दौरान गांँव गांँव बैठक लेकर भाजपा नेताओं ने महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी को कमल के फूल 3 नंबर में बटन दबाकर भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, मंडल मंत्री सुहागा पाड़े, ऋतु ध्रुव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री पुलस्त शर्मा, हरिनाथ यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर, जनपद सभापति मनोज मिश्रा, जनपद सदस्य डाकेशवर नेगी, संतोष यादव, रोहित ध्रुव, महेश सिन्हा, भीम सिंह निषाद, मानसिंह निर्मलकर, जीवन सिन्हा, लेखबाई पांडे, जामवंती पांडे, मिंत्रा बाई मरकाम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।