दुर्ग जिले के कुम्हारी के पास परसदा खार में करीब 80 फीट ऊंचा बर्ड टॉवर बनाया गया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के कुम्हारी के पास परसदा खार में करीब 80 फीट ऊंचा बर्ड टॉवर बनाया गया है। इसमें 768 घोंसले हैं। यहां करीब 1500 से 2000 पक्षियों के रहने की व्यवस्था है। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार इस टॉवर का उद्घाटन मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका ने किया।

इसे छत्तीसगढ़ का पहला बहुमंजिला पक्षी घर बताया जा रहा है। सुल्तानियां परिवार ने पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना देने के लिए यह पहल की है। यह मीनार किसी धार्मिक स्थल की तरह नहीं, बल्कि हजारों पक्षियों का आशियाना है।

टॉवर के नीचे पक्षियों के लिए दाना-पानी रखा जाता है। वहीं, ऊपर की मंजिलों में उनके रहने के लिए छोटे-छोटे घोंसले बनाए गए हैं। बारिश के दौरान जब पेड़ों पर बसेरा करना मुश्किल होता है, तब यह टॉवर पक्षियों के लिए सुरक्षित जगह बन जाता है।

बारिश में पूरी तरह भर जाता है टॉवर

कुम्हारी के परसदा खार में विश्व गीता परिवार से जुड़े सुधीर सुल्तानियां के मुताबिक, इस बर्ड टॉवर में करीब 2 हजार पक्षियों के रहने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य केवल पक्षियों को दाना खिलाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित ठिकाना देना है।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में टॉवर में पक्षियों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान यह पूरी तरह भर जाता है। टॉवर में अलग-अलग जगहों पर बने घोंसलों में कई पक्षी एक साथ रह सकते हैं।

सुधीर ने बताया कि पक्षियों की सेवा का संकल्प उनके पिता ने लिया था। परिवार आज भी इस काम को आगे बढ़ा रहा है। यहां आने पर अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी दिखाई देते हैं।

Exit mobile version