AI के जरिए लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने और न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने के आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है

Chhattisgarh CrimesAI के जरिए लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने और न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने के आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। बिलासपुर जिला कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को रायपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से जब्त 2 मोबाइल की जांच में कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने का दावा किया गया है। इस केस के बाद टंडन के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 5 और FIR दर्ज हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर लोगों की तस्वीरें लेकर AI टूल की मदद से उनमें छेड़छाड़ करता था। इसके बाद आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ भ्रामक खबरें अपने न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।

इन खबरों और तस्वीरों को हटाने के नाम पर संबंधित लोगों पर रुपए देने का दबाव बनाया जाता था। मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

AI से एडिट कर अश्लील तस्वीरें बनाने का आरोप

तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडेय ने 29 अक्टूबर को सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरों को AI से एडिट कर अश्लील और भ्रामक कंटेंट तैयार किया गया। इसके बाद उसे न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस पूरे मामले का उद्देश्य उनकी सामाजिक छवि खराब करना और दबाव बनाकर रुपए ऐंठना था। जांच के दौरान पुलिस को दीपक टंडन की भूमिका का पता चला

Exit mobile version