
महिला को धरसींवा के एक निजी फार्म हाउस पर शाम के समय लेकर गए। वहां मौजूद केयरटेकर से फार्महाउस ले लिया गया। आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया। जिससे महिला बेसुध हो गई। आरोपियों ने बेसुध हालत में उसके साथ गैंगरेप किया।
घटना के बाद महिला को आरोपियों में धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे। महिला डर गई। आरोपियों ने वापस महिला को उसके घर पर छोड़ दिया। घटना के करीब हफ्तेभर बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दो बच्चों की मां है महिला
पुलिस से मिली जानकारी से मुताबिक, महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वो अपने परिवार के साथ रायपुर में रहती है। आरोपी आशीष जोशी श्याम नगर तेलीबांधा का रहने वाला है। वह मेडिकल दुकान में काम करता है। एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
वहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू कपसदा गांव धरसींवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वो रुपेंद्र किराना भंडार चलाता है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।