सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के धरने में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक मंच पर एक साथ नजर आए

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के धरने में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक मंच पर एक साथ नजर आए। वहीं आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदपुर के चुनावी आमसभा स्थल तक दोनों नेता एक साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे।

गाड़ी की स्टेयरिंग पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संभाली और बगल की सीट पर भूपेश बघेल सवार हुए। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे और भूपेश बघेल हमेशा साथ हैं। समय और परिस्थिति हम लोगों को अलग-अलग कामों के जवाबदेहियों से जोड़कर रखती है।

हर समय एक साथ व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होता। मिलकर आपस में बात करते रहते हैं जो बात मीडिया में नहीं आती, सार्वजनिक नहीं होती।

दरअसल, सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ धमकी देने, गाली-गलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरने में शामिल हुए। पीसीसी चीफ को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच दीपक बैज, सिंहदेव और भूपेश बघेल तीनों साथ दिखे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि आप लोगों को थोड़ी भी कानून के प्रति श्रद्धा है। थानेदार से गलती हुई है तो एसपी हटा सकते हैं। आईजी हटा सकते हैं। लेकिन वे हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। अब पूरे संभाग और प्रदेश में आंदोलन होगा।