ऊना। हिमाचल प्रदेश में काग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पश्चात नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज हिमाचल प्रदेश के ऊना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल रायजादा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा के को-आब्जर्वर सतीश जग्गी विशेष रुप से उपस्थित थे।
नामांकन से पूर्व रैली निकाली गई जो शहर भ्रमण करते हुए नामांकन स्थल पर पहुंची। रैली को कांग्रेस प्रत्याशी संबोधित किया वहीं को-आब्जर्वर सतीश जग्गी ने अपने संबोधन में युवाओं में जोश का संचार किया। नामांकन रैली में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।