रायपुर पुलिस ने जारी की क्राइम रिपोर्ट; राजधानी में एक साल में 70 मर्डर, 1624 चोरी, 98 लूट…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी में हर महीने 6 लोगों का मर्डर और 8 लोग हर महीने लूट का शिकार हो रहे है। वहीं हर दिन पांच चोरी और एक माह में 147 घरों के ताले टूटे है। धोकाधड़ी की बात की जाए तो हर दिन 2 व्यक्ति ठगी का शिकार हो रहा है। एक्सीडेंट के मामले भी इस साल बढ़े है। 2021 में 1763 दुर्घटनाएँ हुई थी, जिनमें 472 लोगों की मृत्यु, 1311 लोग घायल हुए थे। वहीं इस वर्ष जनवरी से दिसम्बर तक के 1867 दुर्घटनाएं हुई है जिनमें 562 लोगों की मौत, और 1280 लोग घायल हुए है। ये सारी जानकारी हम नहीं दे रहे, बल्कि रायपुर पुलिस द्वारा जारी 11 माह की रिपोर्ट में सामने आई है।

जारी आंकड़ो के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से 30 नवम्बर (11 माह) तक 70 हत्याएं हुई है। इनमें से 67 प्रकरणों में पुलिस ने 136 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 2021 में 56 मामले हुए थे। इस वर्ष हत्या के 11 मामले ज्यादा आये है। इन ग्यारह महीनों में चोरी की 1624 रिपोर्ट दर्ज की गई। जिनमें से 367 प्रकरणों में 479 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डकैती और लूट की बात करें तो इन ग्यारह महीनों में डकैती के 6 मामले में 5 प्रकरण में 43 लोगों की गिरफ्तारी की गई। लूट के 98 मामलों में 88 प्रकरणों को सुलझाते हुए कुल 212 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 420 के 346 रिपोर्ट में 89 प्रकरणों को सुलझाते हुए 185 लोगों की गिरफ्तार अब किया जा चुका है। आज इस बारे में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी।

पुलिस ने इस वर्ष बहुचर्चित 3 वर्षीय मासूम सुभाष सोनवानी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडवाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

मुजगहन थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में हुए करोड़ो का फर्जीवाड़ा

थाना मुजगहन में 16 करोड़ 40 लाख 12 हजार के गबन मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगदी 2 करोड़ 34 लाख और बैंक खातों से 1 करोड़ 18 लाख रुपये जब्त की गई थी।