राशिफल 14 मार्च: कर्क राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, वहीं अनजान लोगों से सतर्क रहें ये लोग

Chhattisgarh Crimes

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन रविवार है। प्रतिपदा तिथि शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। सुबह 7 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही शाम 5 बजकर 7 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक राज योग रहेगा। इसके आलावा देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। सूर्य की मीन संक्रांति है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृष राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क राशि
आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।

तुला राशि
आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है | आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

मकर राशि
आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि
छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि
आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।