शौच जाने के लिए पति का साथ नहीं दिया तो पति ने कर दी हत्या

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि महिला ने शौच जाने के लिए पति का साथ नहीं दिया। इसी बात से गुस्से में आकर पति ने पहले तो झगड़ा किया। फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

चाल्हा निवासी जोतराम उर्फ जोयत राम बैगा(32) 25 अक्टूबर की रात को शौच के लिए जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी मेहतरीन बैगा (32) से कहा कि वह उसका साथ देने चले। मगर मेहतरीन ने साथ जाने से मना कर दिया था। इसी बात से जोतराम गुस्से में आ गया और झगड़ा करने लग गया। विवाद इतना बढ़ा गया कि उसने चाकू उठाया और अपनी पत्नी के पेट में घोंप दिया था।

घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। वहीं आस-पास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में अगले दिन 26 अक्टूबर को महिला के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उधर 2 दिन बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तब पुलिस ने इस केस में आरोपी के खिलाफ हत्या का भी मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामला का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया है।