पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धान्त एवं कोविड-19 में आयुर्वेद की भूमिका विषय पर व्याख्यान आयोजित

Chhattisgarh Crimes

महासमुन्द। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार महासमुन्द में आज शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुन्द से आये चिकित्सक डॉक्टर सर्वेश दूबे एम डी आयुर्वेद, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुन्द द्वारा “आयु-संवाद” कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धान्त एवं कोविड-19 में आयुर्वेद की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर श्री दूबे ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोविड-19 के विभिन्न पक्षो एवं आयुर्वेद के सैद्धांतिक पक्षो पर परामर्श के साथ-साथ उपयोगी जानकारी दी गयी।

आयुर्वेद की औषधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष रूप से बल दिया गया। कोविड-काल में उत्पन्न मानसिक स्वास्थ्य के समक्ष जो चुनौतियां पैदा हुई उससे खुद को कैसे स्वस्थ रखे उस पर भी उपयोगी टिप्स उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिया गया। उक्त व्याख्यान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिथौरा पुपलेश पात्रे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा लितेश सिंह, निरीक्षक अनूप वाजपेयी, निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, निरीक्षक लेखराम ठाकुर, निरीक्षक आशिष वासनीकर, निरीक्षक केशव राम कोसले, निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, उप निरी चन्द्रबदन मिश्रा, उप निरी. स्वराज त्रिपाठी, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव एवं पुलिस कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।