मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।

ईशा अंबानी की शादी 4 साल पहले बिजनेस आनंद पीरामल के साथ हुई थी। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। वे इसकी चेयरमैन हैं। मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। अभी वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी। पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहा है।