गंगा जल कलश लेकर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। भाजपा के गंगा जल को स्वीकार करते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मोदी सराकर की गलत नीतियों की वजहों से बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा नेताओं को सरसों तेल व पेट्रोल-डीजल के साथ ही सब्जियों की माला भेंट की।

आज शनिवार को भाजपाईयों का विधायक निवास पहुंचकर गंगा जल कलश भेंट करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं के सामने पहुंच गए। उन्होंने जहां गंगा जल का कलश स्वीकार किया वहीं भाजपाईयों को सिलेंडर, सरसो तेल व पेट्रोल-डीजल भेंट करने के साथ ही सब्जियों की माला भी पहनाई।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि गंगा जल का सम्मान करते हुए उन्होंने भाजपाईयों से कलश स्वीकार किया है। भाजपाईयों के इस तरह के प्रदर्शन को राजनीतिक बताते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महंगाई से लोगों को राहत दिलाने की बजाय लगातार आम जनता की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाले निर्णय लगातार ले रही है। देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल सारा सामान महंगा है। अब तो जीएसटी पनीर, दही सब में लग रहा है। कुछ बचा ही नहीं है।

उन्होंने भाजपा के आज आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक स्टंट करार दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि, खिलावन, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, दिलीप चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, अरूण चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, नरेंद्र दुबे, पुष्कर चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, ब्रजेन बंजारे, गोविंद साहू, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड़, आवेज खान, विजय साव, अमन चंद्राकर, गोलू मदनकार, प्रकाश आजमानी, हेमन्त डड़सेना, आलोक नायक, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, डागा साहू, सीटू सलूजा, राजा गम्भीर, किशन कोसरिया, विक्की पटेल, लमकेश्वर साहू, जगत देवदास, कुलेश्वर दीवान, यशवंत दीवान, द्रोण चंद्राकर, सोनू राज, मयाराम टंडन, रमन ठाकुर, खोम सिन्हा, थानसिंग, विनोद चंद्राकर, गंगा राम पटेल, केशव चौधरी, खिलावन ध्रुव, अनुराग चंद्राकर, जनक साहू, तुमेश्वर दीवान, संतोष साहू, शैलेन्द्र सेन, माणिक साहू, गौतम सिन्हा, राजू यादव, थानु साहू, सचिन गायकवाड़, आवेज खान, केके साहू, रवि सिंह ठाकुर, लता चंद्राकर, ईश्वर सिन्हा, विजय बांधे, गिरधर आवडे, योगेश यादव, दशोदा ध्रुव, भूमिका ध्रुव, डीआर नायक, संतोष निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।