छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ेगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ेगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 24 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। यानी मंगलवार से ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

फिलहाल, आज भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम खुलने के साथ रातें ठंडी होने के आसार हैं। वहीं रायपुर में आज सुबह कोहरा छाया रहा।