महाराष्ट्र में होटल में घुसा ट्रक, 10 की मौत, 28 घायल

यह हादसा घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से होटल में घुस गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 28 लोग घायल हैं। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर, शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

 

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, उसके ट्रक तेजी से आते दिख रहा है। पहले वह सफेद रंग की कार को टक्कर मारता है। फिर टक्कर के बाद ट्रक मुड़ जाता है और सड़क किनारे होटल में घुस जाता है। यहां बैठे कई लोगों को कुचल देता है।

Chhattisgarh Crimes