नशा मुक्ति के लिए महिलाओं ने निकाली विशाल रैली

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। सुदूर वनांचल राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचेंगा मे इन दिनों महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अपने इलाके में नशा मुक्ति, महिला हिंसा, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर ग्राम पंचायत भर के महिलाएं खुद आगे आकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए ठान ली है। और इसे अभियान के रूप में चला रहे हैं।

इसी तारतम्य में आज ग्राम कोचेंगा,भद्रीपारा, गाजीमुड़ा, गरीबा, मौहानाला, भाँठापानी ग्रामों में सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर अपने हक और अधिकार को लेकर सजग दिखाई दिए।महिलाओं को जो मारेगा,जेल की हवा खाएगा। जाग गई भई जाग गई, महिला शक्ति जाग गई। औरतों का अधिकार, अब ना सहेंगे अत्याचार, जैसे नारों के साथ में सैकड़ों महिलाओं के द्वारा रैली निकाली गई,जिसमें पुरुष प्रधान मुखियाओ का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ पंचायत भर के गांव में जन चौपाल लगाया गया जिसमें महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा के बारे में खुलकर चर्चा किया गया।

महिलाओं के रैली जन चौपाल कार्यक्रम में विशेष रूप से संरपंच प्रतिनिधि दीनाचंद मरकाम, उप सरपंच श्रीमती शैल साहू, सुखनाथ मरकाम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीति बाँकुरे, मेहतरीन मरकाम,सुमीन नेताम, सावित्री पटेल, संतोषी नेताम, सीता दीवान, ममता बाँकुरे, बिजली बाई मरकाम हीरावती कुंजाम,घसनीन बाई नेताम,सुबई बाई मरकाम, चिंता बाई मंडावी, गोमती बाई नेताम, मांगो बाई मरकाम, मंगल बत्ती मंडावी, रूमाबाई मरकाम, जानकी बाई मरकाम, प्रमिला बाई नेताम, सगारो बाई नेताम,पांच मती मरकाम, कुमारी बाई नेताम, लक्ष्मीबाई जगत, बोदे बाई मरकाम, तिहारीन बाई नेताम, जोहन मरकाम, सुंदर मंडावी, जयराम नेताम, छबी लाल ओटी, बुद्धू राम मरकाम, मनोज मरकाम, कैलाश मरकाम, नरसिंह यादव, गोवर्धन विश्वकर्मा, धन सिंह नेताम, फरशुराम नेताम, मान सिंह मरकाम, खेमलाल बाँकुरे,नभ कुमार माली सहित सैकड़ों पंचायत भर के लोग शामिल रहे।