बिल्हा से गायब हुई 3 नाबालिग मुम्बई व आंध्र प्रदेश से हुई बरामद

शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाने वाले 3 आरोपी चढ़े बिल्हा पुलिस के हत्थे

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। अपहरण के तीन अलग मामलों में बिल्हा पुलिस ने मुढ़ीपार से गायब हुई 2 नाबालिग बहनों को आंध्र प्रदेश व खुड़ियाडीह से भागी बालिका को मुम्बई से सकुशल पकड़कर लाने में सफल हुई है । प्रेम जाल में फंसाकर 3 आरोपी घर से तीनों युवतियों को ले भागे थे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी 1. प्रकाश रात्रे पिता माखन रात्रे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार थाना बिल्हा 2. दिलीप डहरिया पिता हरीचंद डहरीया उम्र 24 साल निवासी मुढीपार थाना बिल्हा 3. खूशबू बारले पिता रामजी बारले उम्र 19 साल निवासी खुडियाडीह के विरुद्ध बिल्हा पुलिस ने पूर्व में दर्ज अपराध में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 जून 2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नाबालिक लडकी दिनांक 12.06.2022 को घर से तालाब नहाने जा रही हूं बोलकर निकली थी, आस पास व अपने रिस्तेदार में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 145/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। दूसरे मामले में 15 जून 2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नाबालिक भतीजी दिनांक 12.06.2022 को घर से तालाब नहाने जा रही हूं बोलकर निकली थी, आस पास व अपने रिस्तेदार में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 146/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

तीसरे मामले में 19 अक्टूबर 2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक लडकी दिनांक 14.10.2022 को खेलने के लिए मोहल्ले तरफ गई थी जो अभी तक वापस नही आई है। जिसे आसपास पता तलाश किये कोई पता नही चला, कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 273/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहूल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठीत कर पतासाजी दौरान सूचना मिली कि संदेही आरोपी प्रकाश रात्रे नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने की सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी प्रकाश रात्रे की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया। ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट सोसायटी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी प्रकाश रात्रे मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश रात्रे पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई।

सूचना पर संदेही आरोपी दिलीप डहरिया नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी दिलीप डहरिया की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया। ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी दिलीप डहरिया मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी दिलीप डहरिया पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई।

सूचना पर संदेही आरोपी खूशबू बारले नाबालिक बालिका को भगा कर मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाने की सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी खूशबू बारले की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। मुंबई (महाराष्ट्र) के को 8 नम्बर रोड स्वास्तिक सदन के सामने निर्माणाधीन 268 आनंद भवन खार थाना खार मुंबई महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी खूशबू बारले मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी खूशबू बारले पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ खार मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई।

तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक राम चंद्र साहू, स0उ0नि0 राजेश धर दीवान, प्र आर खेम सिंह श्याम, रूपेश तिग्गा, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, सुमंत चंद्रवंशी, रवि शेखर शिरो, रंजीत खलखो, दिनेश कुमार पटेल, महिला आरक्षक बिंदा अवस्थी की विशेष भूमिका रही ।