धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। महाराष्ट्र पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने ये कार्रवाई शुक्रवार को की है। पकड़े गये नेता का नाम अशोक डोंगरे है और 2013 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की टिकट में अहिवारा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। कांग्रेस नेता पर आरोप हैं कि एनजीओ के नाम पर उन्होंने कई लोगों से करोड़ों रूपयों की ठगी की। फिलहाल मुंबई पुलिस अशोक को भिलाई नगर थाना क्षेत्र के निवास रूआबांधा सेक्टर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक अशोक डोंगरे पर आरोप है कि उसने एनजीओ के नाम पर कारोड़ों रूपए की ठगी कई लोगों से की थी, जिसकी शिकायत पीड़ितों ने मुंबई पुलिस से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये महाराष्ट्र पुलिस ने जांच की और जांच के बाद भिलाई से गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अशोक को अपने साथ मुंबई ले गई।

अशोक डोंगरे ने वर्ष 2013 में कांग्रेस की टिकट पर अहिवारा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। मुंबई ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई नगर थाना पहुंची। जहां भिलाई नगर पुलिस के साथ ईओडब्ल्यू ने अशोक डोंगरे के रूआबांधा बस्ती स्थित निवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेता भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी भी है और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर भी रह चुके है।