वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 17 अक्टूबर 2022 को सूर्यदेव नीच की राशि तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कई राशियों के जातकों को संघर्ष से बचने की कोशिश करनी होगी। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है लेकिन इस बार वह नीच की राशि में परिवर्तन कर रहे हैं ऐसे कुछ समय के लिए बहुत से लोगों को मुश्किलें देखने को मिल सकती हैं। वहीं 18 अक्टूबर को शुक्रदेव अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन शुक्र के अस्त होने चलते इसका लाभ नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह उथल-पुथल भरा रहेगा।
मेष
सप्ताह के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। मित्रों से वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में भी सुधार हो सकता है।
वृष
सप्ताह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। 17 अक्टूबर से बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा।
मिथुन
सप्ताह के प्रारंभ में मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। 17 अक्टूबर से क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
कर्क
मन प्रसन्न रहेगा, परंतु 17 अक्टूबर से मन परेशान भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
सिंह
सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में भी सुधार होगा।
कन्या
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 18 अक्टूबर से बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तुला
सप्ताह के प्रारंभ में मन निराश रहेगा। मन में निराश व असंतोष रहेगा। 19 अक्टूबर से मन में शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिक
सप्ताह के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु 17 अक्टूबर से मन परेशान रह सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु
आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। 17 अक्तूबर से कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कठिनाइयां भी आ सकती है।
मकर
सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। 17 अक्टूबर से आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ व्यर्थ विवाद से बचें।
कुंभ
मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 अक्टूबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। 19 अक्टूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु नाकारात्मक विचारों से बचें। 17 अक्टूबर के बाद संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं।