ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज है। सूर्य ग्रहण को लेकर कुछ आवश्यक धार्मिक मान्यताएं भी हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी। कुछ में यज्ञ-हवन भी होगा। फिर पूजा पाठ के बाद आरती की जाती है।

क्या करें

  • सूर्य ग्रहण लगता है तो इसका असर सभी जातकों पर पड़ता है। ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही घर को शुद्ध करना चाहिए। स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करके दान करना चाहिए। दरअसल ग्रहण के बाद दान करना शुभ माना गया है।
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें। साथ ही सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर गंगाजल छिड़कें. इसके अलावा घर के अन्य हिस्सों को भी गंगाजल से शुद्ध करें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद भगवान को भोग लगाएं और स्वयं भी भोजन करें।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान को तिल से बनी चीजें (जैसे तिल लड्डू, तिल चक्की आदि) का भोग लगाया जाना चाहिए और उन्हें ही सबसे पहले खाया जाना चाहिए। सूर्य ग्रहण के बाद तिल खाना सबसे उपयुक्त होता है।
  • सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके तुलसी के पौधे को गंगाजल से शुद्ध करें।
  •  ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की नकारात्मकता से बचने के लिए इसके तुरंत बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • भोजन से पूर्व संभव है तो पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
  • घर के मंदिर को भी साफ कर लें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  • सूर्य देव के किसी मंत्र का जाप भी जरूर करें।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की नकारात्मकता से बचने के लिए तुरंत स्नान जरूर करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद तिल और चने का दान करना शुभ होता है।